1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran-Israel Conflict : ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी, इन इमरजेंसी में नंबरों पर करें कॉल

Iran-Israel Conflict : ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी, इन इमरजेंसी में नंबरों पर करें कॉल

ईरान और इज़राइल (Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव चरम पर है। इसके बीच तेहरान में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी (Advisory Issued) की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉटलाइन नंबर और संपर्क जानकारी साझा की है, ताकि आपातकाल में भारतीय नागरिक मदद की मांग कर सकें।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल (Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव चरम पर है। इसके बीच तेहरान में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी (Advisory Issued) की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉटलाइन नंबर और संपर्क जानकारी साझा की है, ताकि आपातकाल में भारतीय नागरिक मदद की मांग कर सकें।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ

इससे पहले दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की थी। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, “ईरान की मौजूदा हालत को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से गुजारिश है कि वे सतर्क रहें, गैर-जरूरी सफर से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें और स्थानीय प्रशासन की सलाह के मुताबिक सावधानियां बरतें।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं:

कॉल और व्हाट्सएप के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109

केवल व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर

बंदर अब्बास: +98 9177699036

जाहेदान: +98 9396356649

इसके अलावा, दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ताज़ा जानकारी देने के लिए एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...