1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran–Israel War: ईरान ने खोला भारत के लिए एयरस्पेस, 1000 भारतीय लौट रहे अपने वतन

Iran–Israel War: ईरान ने खोला भारत के लिए एयरस्पेस, 1000 भारतीय लौट रहे अपने वतन

इस बीच ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। आज रात ईरान से नई दिल्ली एक हजार भारतीय नागरिक पहुंचेंगे। भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। ईरान के ही विमान से ही भारतीय वतन लौटेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Iran–Israel War: ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। इस संघर्ष में आम लोगों के मारे जाने पर दुनिया चिंतित है। वहीं, इस युद्ध के दौरान लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इजरायल के साथ चल रहे युद्ध के कारण ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद करके रखा है।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ

हालांकि, इस बीच ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। आज रात ईरान से नई दिल्ली एक हजार भारतीय नागरिक पहुंचेंगे। भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। ईरान के ही विमान से ही भारतीय वतन लौटेंगे।

ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो लोग भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

बता दें कि, पिछले आठ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच भीषण जंग चल रही है। इस दौरान दोनों ही देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। मिसाइल हमलों के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है और अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। बावजूद इसके भारतीय छात्रों की निकासी के लिए एक स्पेशल कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है। भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ लॉन्च किया था।

 

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...