दुनिया की सबसे अहम समुद्री लाइफलाइन होर्मुज जलडमरूमध्य (The Strait of Hormuz: A Maritime Lifeline) को लेकर एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान द्वारा होर्मुज को दोबारा बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
Iran-US War : दुनिया की सबसे अहम समुद्री लाइफलाइन होर्मुज जलडमरूमध्य (The Strait of Hormuz: A Maritime Lifeline) को लेकर एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान द्वारा होर्मुज को दोबारा बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बाद होर्मुज को पार करने का प्रयास करने वाले दर्जनों जहाजों को वापस लौटते देखा जा रहा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने अपनी प्रतिबद्धताएं नहीं निभाईं और नौसैनिक नाकाबंदी (Naval Blockade) जारी रखी, जिसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर बंद कर दिया गया। एक दिन पहले ही इसे खोला गया था, लेकिन अब स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई है। इसमें ईरान ने संदेश लिखा है कि दुश्मनों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने का अधिकार नहीं है।
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ (Speaker Mohammad Bagher Ghalibaf) ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी (American Naval Blockade) जारी रही, तो ईरान किसी भी वक्त होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से बंद कर सकता है। यह बयान ट्रंप के उस दावे के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य दोबारा खोल दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक नौसैनिक नाकाबंदी (Naval Blockade) जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है।