1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर किया हमला, 21 लोगोंं के मारे जाने की आशंका

इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर किया हमला, 21 लोगोंं के मारे जाने की आशंका

इस्लामिक स्टेट (Islamic State) समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला कर दिया। रविवार को हुए इस हमले में कम से कम 21 लोग मारे जाने की आशंका है। नागरिक संस्था के एक नेता ने इस बारे में जानकारी दी है। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों ने किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (Islamic State) समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला कर दिया। रविवार को हुए इस हमले में कम से कम 21 लोग मारे जाने की आशंका है। नागरिक संस्था के एक नेता ने इस बारे में जानकारी दी है। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों ने किया है। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया है।

पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?

कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने एसोसिएटेड प्रेस (Associated Press) से कहा कि हमले में 21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शव मिले हैं। कई मकानों के जल जाने की भी सूचना मिली है। तलाशी अभियान जारी है। कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इतुरी में डीआरसी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो (Army spokesman Lieutenant Jules Ngongo) ने कहा कि रविवार सुबह पता चला कि कोमांडा से कुछ ही दूरी पर एक चर्च में हथियारबंद लोगों ने छुरे के साथ घुसपैठ की, जहां कई लोगों की हत्या कर दी गई और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। इस महीने की शुरुआत में भी इस समूह ने इतुरी में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने खूनी संघर्ष बताया था।

रिपोर्ट : सतीश सिंह

पढ़ें :- प्रियागोल्ड बिस्किट में जानवरों वाली भूसी, दूध में डिटर्जेंट, FSSAI का बड़ा एक्शन, 3 कंपनियों पर कार्रवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...