1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel Attacks Houthi Rebels : इजरायल ने हूती कब्जे वाले बंदरगाह पर किया अटैक , कहा- ईरान से बदतर होगा हाल

Israel Attacks Houthi Rebels : इजरायल ने हूती कब्जे वाले बंदरगाह पर किया अटैक , कहा- ईरान से बदतर होगा हाल

इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेइदा बंदरगाह पर मिसाइलों से अटैक किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel Attacks Houthi Rebels : इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेइदा बंदरगाह पर मिसाइलों से अटैक किया है। खबरों के अनुसार,इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज (Israeli Defense Minister Katz) ने कहा कि इजरायल की सेना ने सोमवार, 21 जुलाई को यमन में होदेइदा बंदरगाह (Hodeida Port) पर हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) से जुड़े “आतंकवादी ठिकानों” (“Terrorist bases”) पर हमला किया है।

पढ़ें :- US lifts ban on Iranian oil : अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाया बैन ,  माना जा रहा वैश्विक बाजार में बड़ा भूचाल

काट्ज ने एक बयान में कहा, “इजरायली सेना ने होदेइदा के बंदरगाह पर हूती आतंकवादी शासन (Houthi terrorist regime) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है और पहले से हमला किए गए आतंकवादी बुनियादी ढांचे (terrorist infrastructure) को बहाल करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई कर रही है।”

इजरायली सेना ने कहा कि “जिन सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया उनमें इंजीनियरिंग वाहन… फ्यूल रखने वाले कंटेनर, सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नौसैनिक जहाज और इजरायल देश के खिलाफ बल और बंदरगाह से सटे समुद्री क्षेत्र में जहाज, और हूती आतंकवादी शासन द्वारा इस्तेमाल किए गए अतिरिक्त आतंकी बुनियादी ढांचे शामिल थे।”

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के खिलाफ गाजा में इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद से, ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं।

पढ़ें :- Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...