1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 मिशन में ISRO के हाथ लगी बड़ी सफलता; प्रज्ञान रोवर ने की ये खोज

Chandrayaan-3 मिशन में ISRO के हाथ लगी बड़ी सफलता; प्रज्ञान रोवर ने की ये खोज

Chandrayaan-3 Mission Update: ISRO के चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया था। जिसके बाद चंद्रयान-4 मिशन पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। इसी बीच चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर अभी भी काम जुटा हुआ, जिसने चंद्रमा की सतह पर एक बड़ी खोज की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : अमेरिका ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, सिराज को मिला मौका

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब प्रज्ञान ने चांद सतह पर एक विशाल क्रेटर यानी गड्ढे की खोज की है। जिसके बारे में जानकारी चांद के दक्षिणी ध्रुव से प्रज्ञान की तरफ से भेजे गए डेटा से हुई है। लैंडिंग स्थल के पास यह प्राचीन गड्ढा 160 किलोमीटर चौड़ा है। माना जा रह है कि यह गड्ढा साउथ-पोल एटकिन बेसिन के बनने से भी पहले बन गया होगा।

प्रज्ञान रोवर की इस ताजा खोज को अहमदाबाद के भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों द्वारा साइंस डायरेक्ट के नवीनतम अंक में प्रकाशित किया गया है। प्रज्ञान रोवर की तरफ से मिली जानकारियों ने वैज्ञानिकों के उत्साह को बढ़ा रही हैं। इस गड्ढे की जानकारी चांद के शुरुआती इतिहास और इसकी सतह की समझ को लेकर नया आकार दे सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...