1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO-ASA Cooperation : अंतरिक्ष में मानव को ले जाने व वापस लाने के लिए इसरो और ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने किया समझौता

ISRO-ASA Cooperation : अंतरिक्ष में मानव को ले जाने व वापस लाने के लिए इसरो और ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने किया समझौता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि उसने दो अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (ASA) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (IA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच चालक दल और चालक दल मॉड्यूल से जुड़े सहयोग को सक्षम बनाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि उसने दो अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (ASA) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (IA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच चालक दल और चालक दल मॉड्यूल से जुड़े सहयोग को सक्षम बनाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (Indian Space Agency) ने एक बयान में कहा कि 20 नवंबर को बेंगलुरू में इसरो (ISRO)  की ओर से मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए (ASA) की ओर से अंतरिक्ष क्षमता शाखा के महाप्रबंधक जेरोड पॉवेल (Jerrod Powell, General Manager of Space Capability Branch) ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान (Gaganyaan Mission) कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य तीन चालक दल के सदस्यों के साथ तीन दिनों तक निचली पृथ्वी की कक्षा में उड़ान भरना और मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इसरो ने कहा कि इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम काम करेंगे। इस समझौते के जरिए चालक दल के मॉड्यूल को पृथ्वी पर वापस उतारने के लिए सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इसरो (ISRO) की ओर से कहा गयाा है क भारत और ऑस्ट्रेलिया स्थायी रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। दोनों ही एजेंसियां वर्तमान और भविष्य की सहयोग गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...