1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झूठे दावों, आंकड़ों के फर्ज़ीवाड़े और घटती नौकरियों की सच्चाई पर पर्दा डालना मोदी सरकार की आदत बन चुकी : खरगे

झूठे दावों, आंकड़ों के फर्ज़ीवाड़े और घटती नौकरियों की सच्चाई पर पर्दा डालना मोदी सरकार की आदत बन चुकी : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, झूठे दावों, आंकड़ों के फर्ज़ीवाड़े और घटती नौकरियों की सच्चाई पर पर्दा डालना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है। 82% युवा इस साल नौकरी की तलाश में, 55% बोले पिछले साल नौकरी ढूंढ़ना हुआ कठिन। 37% का कहना है कि उन्होंने 2025 में नई नौकरी तलाशने की उम्मीद ही छोड़ दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने रोजगार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, मोदी सरकार करोड़ों युवाओं को रोज़गार पैदा करने के नाम पर गुमराह कर रही है। Unpaid Labour को नौकरियां बनाकर, one-hour work per week को भी नौकरियों की तरह गिनकर देश को धोखा दे रही है।

पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, झूठे दावों, आंकड़ों के फर्ज़ीवाड़े और घटती नौकरियों की सच्चाई पर पर्दा डालना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है। 82% युवा इस साल नौकरी की तलाश में, 55% बोले पिछले साल नौकरी ढूंढ़ना हुआ कठिन। 37% का कहना है कि उन्होंने 2025 में नई नौकरी तलाशने की उम्मीद ही छोड़ दी है। एक अलग सर्वे से पता चला है कि 69% भारतीय HR पेशेवरों को लगता है कि किसी भूमिका के लिए योग्य प्रतिभा ढूंढना अब अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।

उन्होंने आगे लिखा, सरकारी आंकड़ों द्वारा बिना Census किए, पुराने सर्वे को Estimate & Extrapolate कर मोदी सरकार करोड़ों युवाओं को रोज़गार पैदा करने के नाम पर गुमराह कर रही है। Unpaid Labour को नौकरियां बनाकर, one-hour work per week को भी नौकरियों की तरह गिनकर देश को धोखा दे रही है।

मोदी सरकार ने युवाओं को-माफ़ियाराज द्वारा पेपर लीक, चंद नौकरियों के लिए भगदड़, नोटबंदी और गलत GST जैसी कुनीतियों द्वारा MSME ठप्प कर नौकरी छीनने, आरक्षण का अधिकार हथियाने, सरकारी नौकरियों के पद सालों तक ख़ाली रखने और सालाना दो करोड़ नौकरी देने जैसे झूठ से ठगा है।

 

पढ़ें :- बंगाल की दिवाली है बेहद खास! मशालों के बीच होता है ‘बामा काली नृत्य’, जानें क्या है ये परंपरा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...