1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jhansi News: रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, मचा हड़कंप

Jhansi News: रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल के मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों बाहर निकाला गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल के मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों बाहर निकाला गया।

पढ़ें :- इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये...अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

अस्पताल कर्मियों ने आला आधिकारियों और दमकल विभाग को जानकारी दी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल में आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया ओटी में रखे सभी संयंत्र जल चुके थे। गनीमत थी कि हादसे के दौरान ओटी में कोई मरीज नहीं था।

पढ़ें :- मोहन भागवत, बोले- Gen-Z बिना तर्क कोई बात नहीं करती स्वीकार, इसलिए उससे संवाद और 'शास्त्रार्थ' की जरूरत है, न कि उसे खारिज करने की

इस संबंध में जानकारी देते हुएए झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओटी में लगी आग को दमकल विभाग की मदद से काबू पा लिया गया और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साथ ही आगजनी में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...