1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो पर जांच शुरू

कन्नौज के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो पर जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका स्कूल के क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है..

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका स्कूल के क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सौरिख कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय का है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था और इसे किसने बनाया।

सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो शिक्षक की पत्नी ने वायरल किया है। जानकारी के अनुसार शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच पिछले करीब चार वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच पुराने वीडियो को सार्वजनिक किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि काफी पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि वीडियो कब का है और इसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने और संबंधित पक्ष का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी विद्यालय से जुड़ा मामला होने के कारण शिक्षा विभाग भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

पढ़ें :- BJP मंडल अध्यक्ष के गांव में 2 महीने से बिजली नहीं! पार्टी जिला प्रमुख को पत्र लिखकर लगाई गुहार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...