1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video -बेंगलुरू में वायुसेना के विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, पुलिस की लापरवाही आई सामने

Video -बेंगलुरू में वायुसेना के विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, पुलिस की लापरवाही आई सामने

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के एक विंग कमांडर (Wing Commander) पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

बंगलूरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के एक विंग कमांडर (Wing Commander) पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर (Wing Commander) पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। इस घटना में उनके सिर पर चोट आई और उन्होंने घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना भी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विंग कमांडर बुरी तरह जख्मी औ खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य बोस (Indian Air Force Wing Commander Aditya Bose) और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता (Wife Squadron Leader Madhumita) पर बेंगलुरू में कथित तौर पर भाषा को लेकर रोड रेज की घटना में हमला किया गया। बेंगलुरु में इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के विंग कमांडर और उनकी पत्नी पर कन्नड़ भाषा (Kannada Language) के कट्टरपंथी ने किया हमला। विंग कमांडर ने वीडियो बनाकर सुनाई पूरी बात।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...