1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik Maas 2026 :  कार्तिक मास कल से शुरू,  जानें भगवान विष्णु की आराधना और तुलसी दीपदान के ये नियम

Kartik Maas 2026 :  कार्तिक मास कल से शुरू,  जानें भगवान विष्णु की आराधना और तुलसी दीपदान के ये नियम

सनातन धर्म वार्षिक पंचांग में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस मास को भगवान विष्णु और माता तुलसी को सतर्पित माना जाता है। इस पूरे मास पर्यन्त पवित्र नदियों में स्नानऔर माता तुलसी को दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik Maas 2026 :  सनातन धर्म वार्षिक पंचांग में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस मास को भगवान विष्णु और माता तुलसी को सतर्पित माना जाता है। इस पूरे मास पर्यन्त पवित्र नदियों में स्नानऔर माता तुलसी को दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 से होगी. वहीं इसका समापन 24 नवंबर 2026 को होगा। इस महीने में धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पड़ते हैं।

विष्णुप्रिया और हरिप्रिया
तुलसी जी भगवान श्री हरि विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उनके बिना भगवान किसी भी भोग या नैवेद्य को स्वीकार नहीं करते हैं।

कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी महीना होता है. मान्यता है इस महीने में पूजा-पाठ, व्रत, गंगा स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है।
कार्तिक मास व्रत और त्योहार

कार्तिक मास के प्रमुख व्रत और त्योहार (वर्ष 2026)

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान

• 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ (सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत)
• 2 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी (संतान की लंबी उम्र और सुख के लिए व्रत)
• 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी (भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा)
• 6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनवंतरि जयंती और शुक्र प्रदोष व्रत
• 7 नवंबर 2026: छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी (पूर्व संध्या), हनुमान पूजा
• 8 नवंबर 2026: दीपावली (महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा), नरक चतुर्दशी, काली पूजा
• 10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा
• 11 नवंबर 2026: भाई दूज (यम द्वितीया)
• 15 नवंबर 2026: छठ पूजा (नहाय-खाय से आरंभ; 17 नवंबर को संध्या अर्घ्य, 18 नवंबर को ऊषा अर्घ्य)
• 20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी – चातुर्मास समाप्त)
• 21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह
• 23 नवंबर 2026: वैकुंठ चतुर्दशी
• 24 नवंबर 2026: कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...