1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता, जानें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता, जानें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में परिवार की खुशहाली और सुखी दांपत्य जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ व्रत का पालन करतीं है। पूीे निर्जला व्रत का पानपे करते हुए महिलांए सांय काल चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से जल पान करतीं है। यह व्रत  सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karwa Chauth 2026 Date : सनातन धर्म में परिवार की खुशहाली और सुखी दांपत्य जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ व्रत का पालन करतीं है। पूीे निर्जला व्रत का पानपे करते हुए महिलांए सांय काल चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से जल पान करतीं है। यह व्रत  सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, महिलाएं शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में करवा चौथ कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और दिल्ली में चांद कितने बजे निकलेगा।

करवा चौथ 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

• चतुर्थी तिथि का आरंभ: 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
• चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
• करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 05:38 बजे से शाम 06:56 बजे तक
• चंद्रोदय (चांद निकलने) का समय: रात लगभग 08:17 बजे (अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

सरगी
सरगी (सुबह का समय): व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले (लगभग 4 से 5 बजे के बीच) सास द्वारा दी गई सरगी खाई जाती है। इसमें फल, मेवे, दूध और नारियल पानी जैसी चीजें शामिल करें ताकि पूरे दिन डिहाइड्रेशन या कमजोरी न हो।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान

पौराणिक व्रत कथा
शुभ मुहूर्त में परिवार या आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ मिलकर करवा चौथ की पौराणिक व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...