कीवे ने अपना बेहद एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर हाइपवोल्ट-आर भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Keeway Hypevolt-R : कीवे ने अपना बेहद एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर हाइपवोल्ट-आर भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस स्कूटर में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर सिर्फ प्रीमियम कारों में देखने को मिलते हैं। स्कूटर की बुकिंग्स भी ओपन कर दी हैं।
टोकन राशि
सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। इस स्कूटर की बिक्री आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AARI) के मोटो वॉल्ट (Moto Vault) शोरूम के जरिए की जाएगी।
डिजाइन
हाइपवोल्ट-आर की डिजाइन खास है। इसमें एक सेंट्रल स्पाइन दी गई है, यानी यह स्टेप-थ्रू डिजाइन वाला स्कूटर नहीं है।
वर्टिकल हेडलाइट्स
स्कूटर के फ्रंट एप्रन पर वर्टिकल हेडलाइट्स और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
बॉबर-स्टाइल
पीछे की तरफ इसका डिजाइन बॉबर-स्टाइल का एहसास कराता है, जिसमें एलईडी टेल लैंप और एक टायर हगर लगा है।
कलर
वहीं कलर की बात करें तो यह स्कूटर दो शानदार कलर्स – क्रिस्टल व्हाइट और प्लैटिनम ग्रे में उपलब्ध है।
दमदार पावरट्रेन
बात करें परफॉर्मेंस की तो Keeway Hypevolt-R में 5 kWh क्षमता की दो रिमूवेबल (निकाली जा सकने वाली) बैटरियां दी गई हैं।
लंबी रेंज
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 180 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है।
टॉप स्पीड
वहीं, इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैटरी को स्कूटर के अंदर या बाहर निकालकर मात्र 3 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
अलॉय व्हील्स
इसमें दोनों सिरों पर 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के टायर लगे हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 130 mm और सीट की ऊंचाई 770 mm है।
अंडरसीट स्टोरेज
इसके अलावा इसमें 27 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है