1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Keralam Cabinet Ministers List : आज नए CM वीडी सतीशन और सनी जोसेफ फाइनल करेंगे कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट, इनका मंत्री बनना तय

Keralam Cabinet Ministers List : आज नए CM वीडी सतीशन और सनी जोसेफ फाइनल करेंगे कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट, इनका मंत्री बनना तय

Keralam Cabinet Ministers List : केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाली नई यूडीएफ सरकार का 18 मई को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसमें कांग्रेस की ओर से सीएम पद के लिए नामित वीडी सतीशन शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए वीडी सतीशन, केरलम कांग्रेस चीफ सनी जोसेफ से मिलने पहुंचे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Keralam Cabinet Ministers List : केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाली नई यूडीएफ सरकार का 18 मई को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसमें कांग्रेस की ओर से सीएम पद के लिए नामित वीडी सतीशन शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए वीडी सतीशन, केरलम कांग्रेस चीफ सनी जोसेफ से मिलने पहुंचे हैं।

पढ़ें :- रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है

दरअसल, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी, जिसमें उसने 140 में से 102 सीटें जीती थीं। सूत्रों की मानें तो यूडीएफ सरकार के कैबिनेट में तिरुवनचूर राधाकृष्णन, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन और एपी अनिल कुमार को मंत्रिपद मिलने तय है। इसके साथ-साथ पीसी विष्णुनाथ, बिंदु कृष्णा, एम लिजू और चांडी ओमन को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि सोमवार 18 मई को तिरुवनंतपुरम में केरलम की नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

शशि थरूर नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया था कि वह केरल के नए मुख्यमंत्री, वी.डी. सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह इस सप्ताहांत बोस्टन में हैं—अपने पुराने शिक्षण संस्थान, टफ़्ट्स यूनिवर्सिटी के फ़्लेचर स्कूल ऑफ़ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण देने और साथ ही, अपनी स्नातक कक्षा के 50वें वर्ष के पुनर्मिलन समारोह में हिस्सा लेने के लिए।

पढ़ें :- वकील से सीएम की कुर्सी तक पहुंचने का वीडी सतीशन यूं तय किया सफर, कांग्रेस के दिग्गजों को पछाड़कर बने जननेता 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...