1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ketu Gochar 2026 : केतु की बदली चाल , इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

Ketu Gochar 2026 : केतु की बदली चाल , इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

छाया ग्रह केतु के गोचर को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार केतु  जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ketu Gochar 2026 : छाया ग्रह केतु के गोचर को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार केतु  जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। केतु का गोचर व्यक्ति के जीवन में वैराग्य, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ाता है। केतु 31 मई 2026, दिन रविवार को बीच रात को 02:28 बजे केतु मघा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करेगा और 2 अगस्त तक इस पद में गोचररत होगा। इसका असर 4 राशि के जातकों पर शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

वृषभ राशि
केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। कारोबार में लाभ के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक रूप से तरक्की करने की कोशिशें पूरी हो पाएंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए केतु का मघा नक्षत्र में गोचर अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है।  व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान मानसिक शांति प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान और पद में वृद्धि संभव है। यह समय करियर से जुड़े बड़े और अहम फैसले लेने के लिए भी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन शांत रहेगा, साथ ही अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर प्रगति के नए द्वार खोल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस दौरान आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जिससे मानसिक संतुलन और शांति प्राप्त होगी।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...