1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. BCCI के फैसले पर KKR की पहली प्रतिक्रिया; जानें- बांग्लादेशी गेंदबाज को लेकर क्या बोली शाहरुख खान की टीम

BCCI के फैसले पर KKR की पहली प्रतिक्रिया; जानें- बांग्लादेशी गेंदबाज को लेकर क्या बोली शाहरुख खान की टीम

BCCI’s decision on KKR Player Mustafizur Rahman: बांग्लादेश में मौजूदा हालातों के मद्देनजर बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई ने आगामी सीजन के लिए केकेआर को मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट की इजाज़त भी दी है। जिसको लेकर शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी टीम की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

बीसीसीआई के फैसले पर फ्रेंचाइजी टीम ने आपण स्क्वाड अपडेट को लेकर एक बयान जारी किया। इस बयान के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने कन्फर्म किया है कि BCCI/IPL ने, जो IPL का रेगुलेटर है, उसने आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है। यह रिलीज़ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर, सही प्रोसेस और सलाह-मशविरे के बाद की गई है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी देगा, और ज़्यादा जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

पढ़ें :- BCCI चीफ मिथुन मन्हास और राजीव शुक्ला ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर जताया दुख

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर भारत में आक्रोश है। इन हालातों को देखते हुए लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। जिसके देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, “हाल में जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उस रिप्लेसमेंट की इजाज़त देगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...