1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Rinku-Priya Wedding Date : रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की जानें कब होगी शादी? भाई ने दिया बड़ा अपडेट

Rinku-Priya Wedding Date : रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की जानें कब होगी शादी? भाई ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर जिले मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj, SP MP from Machhlishahr Lok Sabha constituency) जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर जिले मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj, SP MP from Machhlishahr Lok Sabha constituency) जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है। लखनऊ में रिंकू सिंह (Rinku Singh)  और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP National President Akhilesh Yadav), बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI Vice President Rajiv Shukla), सांसद व विधायक शामिल हुए थे।

पढ़ें :- Ranji Trophy : रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने जड़ा शानदार शतक, यूपी के गेंदबाजों के आगे बिहार पस्त, 267 रनों से जीता मुकाबला

अब जून में होगी शादी 

सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी। रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी।

फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर (KKR) की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।

पढ़ें :- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय: 4 दिसंबर को लखनऊ के इस होटल में सजेगा मंडप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...