1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. रोमांचक मैच में LSG पर अकेले भारी पड़े रिंकू सिंह! पहले बल्लेबाजी और फिर फील्डिंग से सबको चौंकाया

रोमांचक मैच में LSG पर अकेले भारी पड़े रिंकू सिंह! पहले बल्लेबाजी और फिर फील्डिंग से सबको चौंकाया

LSG vs KKR Highlights : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार शाम खेला गया मैच फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला है। जिसमें हार और जीत का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में एक खिलाड़ी का नाम सबकी जुबान पर छाया रहा और वो हैं रिंकू सिंह। जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की और अद्भुत फील्डिंग से सबको चौंकाया भी।

By Abhimanyu 
Updated Date

LSG vs KKR Highlights : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार शाम खेला गया मैच फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला है। जिसमें हार और जीत का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में एक खिलाड़ी का नाम सबकी जुबान पर छाया रहा और वो हैं रिंकू सिंह। जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की और अद्भुत फील्डिंग से सबको चौंकाया भी।

पढ़ें :- Ranji Trophy : रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने जड़ा शानदार शतक, यूपी के गेंदबाजों के आगे बिहार पस्त, 267 रनों से जीता मुकाबला

दरअसल, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक समय मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिये थे और 120 रनों के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन, रिंकू सिंह ने कुछ और ही ठानकर आए थे। रिंकू अंत तक टीके रहे और उन्होंने 51 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार चार छक्के जड़कर लखनऊ के खेमे में खलबली मचा दी। जिससे केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी।

दूसरी पारी में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत धीमी रही। लेकिन, मेजबान ने बीच के ओवरों में अपने विकेट गंवा दिये। इस दौरान केकेआर की ओर से अच्छी गेंदबाजी हुई। लेकिन, रिंकू सिंह ने एडेन मार्करम का अविश्वनीय कैच पकड़ा। इस मैच में उन्होंने कुछ पांच कैच (एक सुपर ओवर) पकड़े। वहीं, एलएसजी को अपनी पारी की आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे और मोहम्मद शमी ने छक्का जड़कर मैच बराबरी पर ला दिया। जिसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया।

हालांकि, सुपर ओवर में लखनऊ की टीम 1 रन ही बना सकी। इसके बाद केकेआर की ओर से रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पढ़ें :- BCCI पर मोहम्मद शमी ने कसा तंज, बोले- टीम इंडिया में दोबारा मौका न मिला तो इससे मेरा कोई नुकसान नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...