LA 2028 Olympics Cricket Venue : लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मैच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स फैमिली (लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स) के जरिए बनाए गए स्टेडियम में होंगे। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बनाया गया है, जिसका नाम नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड (Knight Riders Cricket Ground) है।
LA 2028 Olympics Cricket Venue : लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मैच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स फैमिली (लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स) के जरिए बनाए गए स्टेडियम में होंगे। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बनाया गया है, जिसका नाम नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड (Knight Riders Cricket Ground) है। मैदान पर पहला मैच इन दिनों खेली जा रहे 2026 मेजर लीग क्रिकेट का खेला गया। यह मैच लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) और वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के बीच हुआ।
An auspicious beginning to the Knight Riders Cricket Ground journey in LA, USA 💜🙏#WeAreLAKR | #LAKnightRiders |#MLC26 pic.twitter.com/4q3fazz4Zk
— Los Angeles Knight Riders (@LA_KnightRiders) July 1, 2026
मैच से पहले स्टेडियम में हुई पूजा
स्टेडियम में मैच से पूर्व पूजा हुई, जिसका वीडियो लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा रस्म के पूरा किया गया। इसके बाद मैदान पर पहला मैच खेला गया। ओलंपिक से पहले यहां मेजर लीग क्रिकेट के 7 मैच खेले जाएंगे।
मैदान की खूबियां
मैदान के मेन स्क्वॉयर में 8 विकेट हैं। आईसीसी की स्टैंडर्ड के डाइमेंशन हैं। इसके अलावा 120 फिट लंबे 6 फलडलाइट के टॉवर हैं। मैदान को बनाने के लिए 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।
The cricket venue for @LA28 Olympics in Pomona County, Los Angeles is ready to host its FIRST-EVER competitive match today!
The Knight Riders Cricket Ground hosts the first home game for Los Angeles Knight Riders in the @MLCricket.
पढ़ें :- IND vs SL Test Series schedule: टीम इंडिया अगले महीने करेगी श्रीलंका का दौरा, दो देशों के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, देखें- शेड्यूल
All the best to both teams and watch out for… pic.twitter.com/xe1p4WVexz
— ICC (@ICC) July 1, 2026
ओलंपिक में क्रिकेट का कार्यक्रम
ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। महिला और पुरुष की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच पोमोना के नाइट राइडर्स क्रिकेट मैदान पर होंगे। यह स्टेडियम लॉस एंजिल्स शहर के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई, 2028 के बीच होंगे।
ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड के जरिए), भारत और दक्षिण अफ्रीका का महिला टीमों ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की 128 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन दिनों खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के जरिए कुछ महिला टीमों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे कि खेलों के महाकुंभ में क्रिकेट के मैच किस पर मैदान पर होंगे। मैच शाहरुख खान के स्टेडियम पर होंगे।
ओलंपिक के मैच शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स फैमिली (लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स) के जरिए बनाए गए स्टेडियम में होंगे। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बनाया गया है, जिसका नाम नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड है। मैदान पर पहला मैच इन दिनों खेली जा रहे 2026 मेजर लीग क्रिकेट का खेला गया। यह मैच लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुआ।