1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पूरन का 31 गेंदों में रिकॉर्ड शतक, पोलार्ड ने रचा इतिहास, MLC में MI न्यूयॉर्क ने ठोके 266 रन

पूरन का 31 गेंदों में रिकॉर्ड शतक, पोलार्ड ने रचा इतिहास, MLC में MI न्यूयॉर्क ने ठोके 266 रन

अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने रिकॉर्ड बुक्स हिला दीं। एमआई न्यूयॉर्क ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के केंद्र में निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड रहे जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारियों से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया

By Harsh 
Updated Date

MLC: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने रिकॉर्ड बुक्स हिला दीं। एमआई न्यूयॉर्क ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के केंद्र में निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड रहे जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारियों से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। एमआई न्यूयॉर्क ने शुरुआत में ही पहला विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन ने ऐसी बल्लेबाजी की कि विपक्षी गेंदबाज बेबस नजर आए।

पढ़ें :- डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर, बांग्लादेश के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर, हसन ने झटके 6 विकेट

31 गेंदों में शतक, लीग का सबसे तेज रिकॉर्ड

पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़कर मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 13 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। जब पूरन आउट हुए, तब सिर्फ 11.4 ओवर में टीम का स्कोर 183 रन पहुंच चुका था और मुकाबला लगभग एकतरफा हो चुका था।

पोलार्ड ने पूरे किए 1000 टी20 छक्के

पूरन के आउट होने के बाद किरोन पोलार्ड ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए जिसमें 8 छक्के और एक चौका शामिल था। इसी पारी के दौरान पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के भी पूरे कर लिए। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पोलार्ड दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने किया था। यानी टी20 क्रिकेट में 1000 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दोनों बल्लेबाज वेस्टइंडीज से हैं।

पढ़ें :- बारिश में धुल गए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे पहुंचने के अरमान, ऐसा किसी टीम के साथ ना हो!

रिकॉर्डों से भरी रही पारी

एमआई न्यूयॉर्क ने निर्धारित 20 ओवर में 266 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर में से एक खड़ा किया। पूरन के रिकॉर्ड शतक और पोलार्ड के ऐतिहासिक 1000वें छक्के ने इस मुकाबले को मेजर लीग क्रिकेट के सबसे यादगार मैचों में शामिल कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...