1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में तेंदुएं ने खेत में काम कर रहे किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती

बरेली में तेंदुएं ने खेत में काम कर रहे किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के क्योलडिया में खेत में काम कर रहे किसान पर शुक्रवार को तेंदुएं ने हमला कर दिया। किसान की चीखप पुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और उसे बचाया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के क्योलडिया में खेत में काम कर रहे किसान पर शुक्रवार को तेंदुएं ने हमला कर दिया। किसान की चीखप पुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और उसे बचाया।

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 14 लोगों की मौत और 18 घायल

आनन फानन में घायल किसान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्योलडिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के अरविंद कुमार शुक्रवार को अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे।

इस दौरान अचानक तेंदुएं ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे गांव के लोगो ने उन्हें तेंदुएं से बचाया। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किसान पर हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान खेतों में जाने से डर रहे है। नवाबगंज रेंजर के के मिश्रा ने डिप्टी रेजर आरएनसिंह वन दारोगा माधो सिंह व फॉरेस्ट गार्ड लवकुश के साथ गांव पहुंच कर तेदुएं की तलाश में कांबिग की। देर शाम तक वन विभाग की टीमें तेंदुएं की तलाश करती रहीं रहीं। अब तक तेंदुएं को पकड़ा नहीं जा सकता है।

पढ़ें :- घर के पास है PNG पाइपलाइन, तो लेना होगा कनेक्शन , तीन महीने का नोटिस के बाद नहीं लिया तो बंद होगी LPG की सप्लाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...