1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating fish or chicken: आइये जानते हैं, सेहत के लिए क्या फायदेमंद है चिकन या फिर मछली

Benefits of eating fish or chicken: आइये जानते हैं, सेहत के लिए क्या फायदेमंद है चिकन या फिर मछली

कई लोगो को चिकन खाना बेहद पंसद होता है तो कई लोग मछली खाने के शौंकीन होते हैं। मछली और चिकन में विटामिन, आयरन और ओमेगा थ्री फैट के अलावा कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating fish or chicken: कई लोगो को चिकन खाना बेहद पंसद होता है तो कई लोग मछली खाने के शौंकीन होते हैं। मछली और चिकन में विटामिन, आयरन और ओमेगा थ्री फैट के अलावा कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है। दोनो में किसे खाना अधिक फायदेमंद है अगर आप ये जानना चाहते है तो आज हम आपको मछली और चिकन को खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है। मछली और चिकन (chicken) के मांस में बहुत अंतर होता है।

पढ़ें :- सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा, एम्स के डॉक्टरों ने इन्सुलिन लेने की दी सलाह

मछली और चिकन (chicken) को अलग अलग तरीके से पकाया जाता है।दोनो में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दोनो का टेस्ट एकदम अलग होता है। मछली थोड़ी सॉफ्ट होती है। इसमें फाइबर बोता होता है।

सैल्मन और टूना मछली में कैलोरी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसे तलने से खाने का फैट बढ़ जाता है। तली हुई मछली और चिकन नगेट्स में कैलोरी अधिक बढ़ जाती है। अगर आप नॉनवेज के शौंकीन हैं तो मछली या फिर चिकन (chicken)  को जरुर खाएं।

इसका सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है और शरीर को बीमारियों से रक्षा करता है। वहीं अगर चिकन की बात करें तो फ्राई चिकन और चिकन करी की तुलना में उबला चिकन अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि चिकन (chicken) में अधिक तला भुना और मसाले वाला होता है जिसे पचाने थोड़ा मुश्किल होता है। जबकि उबला चिकन हल्का और असानी से पच जाता है।

उबला हुआ चिकन (chicken)  वजन घटाने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप चिकन को उबालते हैं, तो इसका फैट और तेल निकल जाता है। इतना ही नहीं, उबला हुआ चिकन खाने से आपके कैलोरी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

चिकन (chicken)  करी और फ्राइड चिकन आदि डिश को पचाने में मुश्किल होती है। उनमें तेल और मसाले ज्यादा होते हैं। उबला हुआ चिकन हल्का होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है।चिकन में ऊर्जा बढ़ाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं। यह विटामिन बी6 और विटामिन बी12 का एक बढ़िया स्रोत है, जो स्वस्थ कोशिकाओं को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...