1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले फेज की वोटिंग जारी है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। इस मौके पर गूगल (Google) ने एक बढ़िया डूडल (Doodle) बनाया है, जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले फेज की वोटिंग जारी है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। इस मौके पर गूगल (Google) ने एक बढ़िया डूडल (Doodle) बनाया है, जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : ओमप्रकाश राजभर बोले- कमल नहीं छड़ी के निशान से लड़ रहे हैं चुनाव, वही दोहराना है

डूडल में Google के दूसरे ‘O’ में मतदान करने वाले हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान दिखाया गया है, जैसा कि भारत में मतदाताओं के लिए प्रथागत है। यह डूडल 19 अप्रैल यानी की आज पूरे दिन भारतीय उपयोगकर्ताओं के Google होमपेज पर दिखाई देगा। गूगल ने अपने होम पेज पर ऐसा डूडल बनाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर जश्न मनाया है।

गूगल ने आधिकारिक डूडल पेज पर डूडल (Doodle) के डिजाइनर का नाम नहीं बताया है। हालांकि, इस पर क्लिक करने पर उपयोगकर्ताओं को भारत में चुनावों पर नवीनतम अपडेट से संबंधित खोज परिणामों के लिए निर्देशित किया जाता है। Google डूडल अलग-अलग कलाकारों द्वारा बनाए जाते हैं, जिनमें Google की आंतरिक टीम और अतिथि कलाकार दोनों शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...