1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: स्कूटी में टक्कर लगने पर महिला ने कैब ड्राईवर की बीच सड़क कर दी धुनाई, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Lucknow News: स्कूटी में टक्कर लगने पर महिला ने कैब ड्राईवर की बीच सड़क कर दी धुनाई, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक को पीटती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। यहां के आशियाना थाने में एक महिला के खिलाफ युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक को पीटती (Woman beats up cab driver) दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। यहां के आशियाना थाने में एक महिला के खिलाफ युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपनी नाबालिग बेटी को सड़क पर स्कूटी चलवा रही थी। इस दौरान कैब ड्राइवर की कार से स्कूटी के पीछे टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बौखला कर उसने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पीटना शुरु कर दिया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

कार में बैठी महिला यात्री ने दोनो के बीच बचाव की कई कोशिश की लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। महिला ने कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़कर करीब आठ दस थप्पड़ जड़ दिए। बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...