1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Magha Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा के दिन दें चंद्रमा को अर्घ्य , संगम में डुबकी लगाने से पूर्ण होती है सर्व मनोकामना

Magha Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा के दिन दें चंद्रमा को अर्घ्य , संगम में डुबकी लगाने से पूर्ण होती है सर्व मनोकामना

माघ का महीना बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा दिनांक 24 फरवरी को है। इस खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Magha Purnima 2024 : माघ का महीना बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा दिनांक 24 फरवरी को है। इस खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान करने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है। स्नान करने  के बाद दान देने की भी परंपरा है। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

ज्योतिष उपायों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन अगर आप चंद्रमा को अर्घ्य दे रहे हैं, तो चांदी या तांबे के लोटे में दूध, सफेद फूल, अक्षत, दही, सफेद चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इससे चंद्र दोष (चंद्र दोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और सुख-शांति की भी प्राप्ति हो सकती है।

माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध करने के साथ गरीब व्यक्तियों को दान देना बहुत शुभ माना जाता है।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा शुरू – 23 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से पूर्णिमा आरम्भ
माघ पूर्णिमा खत्म – 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त
उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी.

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...