1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन दान करने से होती है मनोकामना पूर्ण , भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं

Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन दान करने से होती है मनोकामना पूर्ण , भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं

देवाधिदेव भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस पवित्र दिन देशभर के शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Shivratri 2024 :  देवाधिदेव भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस पवित्र दिन देशभर के शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सड़कों पर बम बम भोले के जयकारे लगते रहते है।
भक्त गण अपनी सामर्थ्य अनुसार इस दिन शिवलिंग पर पूजन सामग्री अर्पित करते है।

पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए उदया तिथि देखना जरूर नहीं होता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती (Mata Parvati) शादी के बंधन में बंधे थे और इसीलिए हर महीने मासिक शिवरात्रि और साल में एकबार महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

मान्यतानुसार महाशिवरात्रि की पूरे मनोभाव से पूजा करने पर महादेव (Lord Shiva) भक्तों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखते हैं। जानिए इस दिन किन चीजों को दान में देना शुभ होता है जिससे महादेव प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।

1. महाशिवरात्रि के मौके पर दूध और दूध से बनी चीजों का दान किया जा सकता है। इस दिन देवों के देव महादेव का दूध से अभिषेक करना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व

2. महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर अपनी श्रद्धानुसार गरीबों को कपड़ों का दान (Daan) दिया जा सकता है। कहते हैं जरूरतमंदों को कपड़ों का दान देने पर घर में खुशियों का आगमन होता है।

3. महाशिवरात्रि पर नंदी को हरा चारा खिराया जा सकता है। इस दिन महादेव के साथ-साथ नंदी की पूजा भी की जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...