1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ का दामाद रेव पार्टी करते हुए गिरफ्तार, पुलिस ने मादक पदार्थ और हुक्के किए बरामद

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ का दामाद रेव पार्टी करते हुए गिरफ्तार, पुलिस ने मादक पदार्थ और हुक्के किए बरामद

पुणे पुलिस (Pune Police) ने एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी (High-Profile Rave Party) पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले में महाराष्ट्र के दिग्गज ने एकनाथ के दामाद भी है। छापे के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से मादक पदार्थ शराब और हुक्के बरामद किए गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पुणे पुलिस (Pune Police) ने एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी (High-Profile Rave Party) पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले में महाराष्ट्र के दिग्गज ने एकनाथ के दामाद भी है। छापे के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से मादक पदार्थ शराब और हुक्के बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पुणे के खराड़ी इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा मारते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्टे बर्ड नामक गेस्ट हाउस में चल रही इस पार्टी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, शराब और हुक्के जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के अनुसार जब पुलिस वहां पर पहुंची तो सभी लोग नशे में थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में महारष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे (Former Maharashtra minister Eknath Khadse) के दामाद और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे (State women president Rohini Khadse) के पति प्रांजल केवलकर का नाम सामने आया है। इसके अलावा, एक महिला विधायक के पति और मशहूर सट्टेबाज निखिल पोपटानी का नाम भी इस मामले से जुड़ता दिखाई दे रहा है। जिससे इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।पुलिस अब जब्त किए गए नशे के सामान के स्रोत और सप्लायर्स की तलाश में जांच तेज कर चुकी है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...