1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर ग्रहों के सेनापति का गोचर ,  इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर ग्रहों के सेनापति का गोचर ,  इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों पर बाबा की असीम कृपा बरसती है। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों पर बाबा की असीम कृपा बरसती है। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा। ग्रह गोचर की श्रंखला में महाशिवरात्रि के दिन मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा।

पढ़ें :- Maha Shivaratri 2026 : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये वस्तुएं , बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग

मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में होगा।
 यह गोचर 15 फरवरी की रात को 12 बजकर 45 मिनट पर होगा।

मेष
मंगल ग्रह मेष राशि के जातकों के स्वामी ग्रह हैं। मंगल की बदली चाल से मेष राशि वालों को ऊर्जा और साहस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। मुनाफा बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर मंगल महाराज के गोचर से लाभ होगा। रोजगार में तरक्की होगी। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। आप को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को पारिवारिक सुख मिलेगा और आपके लिए समय अच्छा रहेगा। जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा टाइम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आपको माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो इससे राहत मिल सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...