1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra XUV7XO  :  टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV7XO  ,  जानें पावरट्रेन और ग्रीन मोबिलिटी

Mahindra XUV7XO  :  टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV7XO  ,  जानें पावरट्रेन और ग्रीन मोबिलिटी

दुनिया में बदलते एनर्जी ट्रेंड्स के बीच आटो सेक्टर में ग्रीन मोबिलिटी का दौर तेज हो गया है। वहीं इस दौर में इलेक्ट्रिक, CNG और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra XUV7XO : दुनिया में बदलते एनर्जी ट्रेंड्स के बीच आटो सेक्टर में ग्रीन मोबिलिटी का दौर तेज हो गया है। वहीं इस दौर में इलेक्ट्रिक, CNG और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं FY2026 में ये ग्रीन ऑप्शन कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री का लगभग 30% हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे बदलाव भरे माहौल में Mahindra की नई SUV XUV7XO का टेस्ट मॉडल सड़क पर देखा गया है, जिससे इसके नए पावरट्रेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में एक पूरी तरह कवर की गई XUV7XO टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

नए ग्रीन पावरट्रेन की संभावना
संभावना जताई जा रही है कि Mahindra XUV7XO का यह मॉडल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड या E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra अपनी ICE SUVs के लिए सीरीज-हाइब्रिड और BEVs के लिए Range-Extender Technology पर काम कर रही है।

माना जा रहा है कि XUV7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। वर्तमान में यह इंजन 203 PS की पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या automatic transmission के साथ जोड़ा गया है। यही Flex-Fuel Engine Variant में भी इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें E20 से E85 तक एथेनॉल ब्लेंड सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले Mahindra ने Bharat Mobility Show 2025 में XUV 3XO का Flex-fuel version भी पेश किया था।

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
स्पॉट की गई SUV के रियर डिजाइन में मौजूदा मॉडल जैसी ही डायमंड-स्टाइल टेललाइट्स, ढलान वाली Windshield and Layered Boot Lid देखने को मिले। साइड प्रोफाइल भी पहले जैसा ही है, हालांकि नए हाइब्रिड या फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट में अलग बैजिंग और नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...