1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

Elvish Yadav Snake Venom Case : चर्चित सांप के जहर मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। सूप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज केस को खत्म कर दिया है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूयां की बेंच ने 19 मार्च को सुनवाई करते हुए कहा कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP DGP Selection : योगी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए UPSC को भेजा पैनल, तीन दर्जन से अधिक अफसरों के नाम शामिल

क्या था पूरा मामला?

यह केस सितंबर 2023 में सामने आया था, जब हरियाणा पुलिस ने नोएडा में एक रैकेट का खुलासा किया था। आरोप था कि पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था। इस मामले में एल्विश यादव पर आपराधिक साजिश और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, एल्विश ने शुरुआत से ही इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वीडियो पुराने हैं और किसी तरह के जहर का इस्तेमाल नहीं हुआ।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा— “सच की हमेशा जीत होती है। जय श्री राम।” इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी भी की थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर लोकप्रिय लोग जानवरों, खासकर सांपों का इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो समाज में गलत संदेश जा सकता है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- Sonam Wangchuk Detention Revoke : गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से किया रद्द, NSA भी हटा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...