1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा से होती है सुयश की प्राप्ति , जानें मंत्र

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा से होती है सुयश की प्राप्ति , जानें मंत्र

इस दिन से सूर्य देव , शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा भी मुख्य रूप से की जाती है।  मकर संक्रांति के पर्व पर भगवान सूर्य के ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र के जाप से तेज बल बढ़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makar Sankranti 2023 : इस दिन से सूर्य देव, शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा भी मुख्य रूप से की जाती है।  मकर संक्रांति के पर्व पर भगवान सूर्य के ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र के जाप से तेज बल बढ़ता है। इसके अलावा ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र के जाप से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ता है। वहीं धन ऐश्वर्य के लिए इस दिन ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का प्रभाव जनजीवन पर पड़ता है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

सूर्य के प्रभाव से जातक सुयश प्राप्त करता है। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास (Kharmas) का भी समापन हो जाएगा। इसके अलावा मकर संक्रांति पर रवि योग, (Ravi Yog) अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त भी बन रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का करें जप।

सूर्य गायत्री मंत्र से पाएं सूर्य का तेज
ओम आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयत।।

सूर्य पौराणिक मंत्र
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महद्युतिं। तमोरिसर्व पापघ्नं प्रणतोस्मि दिवाकरं।।

सूर्य वैदिक मंत्र
ओम आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च। हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन।।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...