1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के दिन घर में रख दें ये वस्तु , तिजोरी भर जाएगी

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के दिन घर में रख दें ये वस्तु , तिजोरी भर जाएगी

खुशियों और उल्लास स भरा पर्व मकर संक्रांति पर विशेष उपाय करने से घर की तिजोरी धन से भर जाएगी। वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए है जिनका पालन करके जीवन की आर्थिक तंगी को दूर कर सकते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makar Sankranti 2024 : खुशियों और उल्लास स भरा पर्व मकर संक्रांति पर विशेष उपाय करने से घर की तिजोरी धन से भर जाएगी। वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए है जिनका पालन करके जीवन की आर्थिक तंगी को दूर कर सकते है।  इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मकर संक्रांति पर पीतल से बने सूर्य देव के प्रतीक को घर की पूर्व दिशा में दीवार पर लगा दें। सूर्य देव के पीतल के प्रतीक में 7 घंटियां लटका होना जरूरी है। इनके हिलने पर पर ध्वनि होना जरूरी है। इसके बजते रहने से ही घर में सकारात्मकता आती है। धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है।

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा अर्चना कर पूर्व दिशा में लाल पुष्प और जल में रोली डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए सुबह स्नान कर के कलश में जल लेकर उसमें गुलाब की पत्ती मिला कर सुर्य मंत्र या फिर गायत्री मंत्र का उच्चारण कर अर्घ्य दें।

भगवान श्री सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है हिरण्यगर्भ अर्थात् जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है भगवान श्री सूर्य देव आदि कहे जाते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...