1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय , सूर्य देव की कृपा बरसेगी

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय , सूर्य देव की कृपा बरसेगी

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025 के त्योहार का सूर्य देव से गहरा संबंध है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश भर में  हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025 के त्योहार का सूर्य देव से गहरा संबंध है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश भर में  हर्षोल्लास से मनाया जाता है।  इस वर्ष यह पर्व मंगलवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। पौराणिक मान्यता है कि, शुभ संयोग में मकर संक्रांति पर स्नान, दान और सूर्य उपासना से जन्मों का पुण्य फल प्राप्त ​होता है। इस विशेष अवसर पर यदि आप कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

 सूर्य को अर्घ्य 
मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, तिल और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सूर्य से संबंधित समस्त दोषों का निवारण होता है।

पवित्र स्नान का महत्व
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना अत्यन्त पुण्यदायी होता है। ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के पाप और दोषों से मुक्ति मिलती है।

खिचड़ी में घी
मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिये सूर्य से संबंधित उपाय किए जाते है। खिचड़ी में घी का संबंध सूर्य देव से होता है। इसलिए मकर संक्रांति की खिचड़ी को बेहद खास माना जाता है।

रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं
इस दिन गुड़, तिल और खिचड़ी का सेवन भी जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में हो तो उसकी नौकरी, पिता से संबंध, स्वास्थ्य और उसकी प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ता है। सूर्य ग्रह प्रबल करने बनाने के लिए रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाना चमत्कारी होता है।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...