1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Make Blueberry Muffins at home: आज बच्चों के लिए घर में इस तरह से बनाएं ब्लूबेरी मफिन

Make Blueberry Muffins at home: आज बच्चों के लिए घर में इस तरह से बनाएं ब्लूबेरी मफिन

ब्लूबेरी एक खट्टा मीठा फल होता है। इसमें तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। इसका सेवन करने से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्लूबेरी में एंटी ऑक्सीडेटं अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ब्लूबेरी एक खट्टा मीठा फल होता है। इसमें तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। इसका सेवन करने से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्लूबेरी में एंटी ऑक्सीडेटं अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज मौजूद होता है। इससे वजन कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवैनॉइड से खून साफ होता है और लीवर हेल्दी रहता है। इसे आप फल की तरह खा सकते  है।आज हम आपको ब्लूबेरी मफिन बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

ब्लूबेरी मफिन बनाने के लिए जरुरी सामग्री

ब्लूबेरी मफिन बनाने के लिए आपको चाहिए
2 कप फ्रोजन और फ्रेश ब्लूबेरी
1 कप ओट्स का आटा
1 कप होल रोल्स ओट्स
1/4 कप बादाम का आटा
2 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 चम्मच दालचीनी
1/4 चम्मच काला नमक
1/2 कप ओट्स या आलमंड मिल्क
1/4 कप एडीबल कोकोनट ऑयल
3 अंडे
1/4 कप मेपल सिरप

2 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

ब्लबेरी मफिन बनाने का तरीका

ब्लूबेरी मफिन बनाने के लिए सबसे पहले ब्लूबेरी को हल्का मैश करें, अब एक जार में ओट्स का आटा, बादाम का आटा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी और नमक को एक साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

अब इस ड्राई इनग्रेडिएंट को किसी कंटेनर में निकाल लें और इसमें दूध, कोकोनट ऑयल, अंडा, वनीला एसेंस और मेपल सिरप ऐड करें। इन्हे वापस से ब्लेड करते हुए एक बटर तैयार करें। फिर इसे साइड में ठक्कर रख दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...