गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब जल इस्तेमाल करने से न सिर्फ स्किन हाइड्रेट होती है बल्कि खूबसूरत बनाने में मदद करती है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे को ठंडक मिलती है। आप घर में ही शुद्ध गुलाब जल बना सकती है।
Make pure rose water at home: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब जल इस्तेमाल करने से न सिर्फ स्किन हाइड्रेट होती है बल्कि खूबसूरत बनाने में मदद करती है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे को ठंडक मिलती है। आप घर में ही शुद्ध गुलाब जल बना सकती है।
घर में शुद्ध गुलाब जल बनाने के लिए गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को तोड़ कर अच्छी तरह से धोकर साफ कर ले। एक बर्तन में साफ पानी लें और इसे गैस पर रख दीजिए अब इस पानी में गुलाब की पंखुड़ियों डाल दें। अब इसमें रैक रख कर एक कटोरी रख दें।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
इस बर्तन को अच्छी तरह से ढक दें। ध्यान रहे बर्तन से भाप बाहर न निकले। आप चाहे तो आटे को बर्तन के चारो तरफ चिपका सकती है। गैस को धीमा करके पानी को उबलने दें।
आप देखेंगे गुलाब की पंखुड़ियों के पानी की स्टीम बर्तन के अंदर रखे कटोरी या बाउल में आ रही है। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। बाउल में इट्ठा हुई स्टीम को ठंडा होने के लिए रख दें। जब ठंडा हो जाए तो इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लीजिए। आप इस पानी को रोज वाटर की तरह इस्तेमाल कर सकती है।