1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips : घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, लोग खाकर हो जाएँगे फिदा

Coock Tips : घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, लोग खाकर हो जाएँगे फिदा

'रबड़ी मलाई टोस्ट'  जिसे एक  बार खाने के बाद लोग बार  बार बनाते हैं ।  इसकी रेसिपी  बहुत आसान है। इसका मलाईदार टेक्सचर आपको दीवाना बना देगा। जी हां, सिर्फ 10 मिनट में आप एक ऐसी मिठाई तैयार कर सकते हैं, जो मेहमानों को भी हैरान कर देगी। तो चलिये जानते हैं कि इसे कैसे  बनाते हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

‘रबड़ी मलाई टोस्ट’  जिसे एक  बार खाने के बाद लोग बार  बार बनाते हैं ।  इसकी रेसिपी  बहुत आसान है। इसका मलाईदार टेक्सचर आपको दीवाना बना देगा। जी हां, सिर्फ 10 मिनट में आप एक ऐसी मिठाई तैयार कर सकते हैं, जो मेहमानों को भी हैरान कर देगी। तो चलिये जानते हैं कि इसे कैसे  बनाते हैं।

पढ़ें :- Coock Tips : चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट choice

 सामग्री :

  • ब्रेड स्लाइस: 4 (किनारे हटा दें)
  • मलाई: ½ कप
  • चीनी: 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
  • दूध: 2-3 चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: 1 बड़ा चम्मच (बादाम, पिस्ता)
  • केसर के धागे (ऑप्शनल): थोड़े-से

विधि :

  • एक कटोरी में मलाई, चीनी, इलायची पाउडर और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।  इसे इतना फेंटें कि यह एक चिकना और क्रीमी पेस्ट बन जाए।
  • इसके बाद ब्रेड के किनारों को काट लें। एक तवे को गरम करके उस पर ब्रेड को बिना तेल या घी के हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। आप चाहें तो थोड़ा घी लगाकर भी इसे सुनहरा कर सकते हैं।
  • अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार रबड़ी मलाई की मोटी परत फैलाएं।
  • दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें। ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर से सजाएं। आप इसे थोड़ा ठंडा करके या तुरंत ही परोस सकते हैं।
  • यह मिठाई इतनी लाजवाब है कि इसका स्वाद आपके मेहमानों और परिवार को हमेशा याद रहेगा।

 

 

पढ़ें :- Coock Tips : हेल्दी डाइट के लिए परफेक्ट, आज ही बनाएं सोया चंक्स की टेस्टी सब्जी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...