1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make tan removal soap easily at home: चेहरे औऱ शरीर पर जमी जिद्दगी मैल और टैन को साफ करने के लिए घर में आसानी से ऐसे बनाएं टैन रिमूवल सोप

Make tan removal soap easily at home: चेहरे औऱ शरीर पर जमी जिद्दगी मैल और टैन को साफ करने के लिए घर में आसानी से ऐसे बनाएं टैन रिमूवल सोप

पोषक तत्वों से भरपूर मसूर की दाल सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। लाल मसूर की दाल शरीर पर जमा मैल और टैनिंग से छुटकारा दिला सकती है।आज हम आपको घर में ही लाल मसूर की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो एक टैन रिमूवल सोप है। जिसे एक बार लगाने पर ही आपको फर्क महसूस होगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Make tan removal soap easily at home:पोषक तत्वों से भरपूर मसूर की दाल सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। लाल मसूर की दाल शरीर पर जमा मैल और टैनिंग से छुटकारा दिला सकती है।आज हम आपको घर में ही लाल मसूर की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो एक टैन रिमूवल सोप है। जिसे एक बार लगाने पर ही आपको फर्क महसूस होगा।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

घर में टैन रिमूवल सोप बनाने के लिए एक कप लाल मसूर की दाल, चावल का आटा चार चम्मच, दो चम्मच कॉफी पाउडर और दो चम्मच नारियल तेल, नींबू का रस, दो विटामिन ई कैप्सूल और दो चम्मच गुलाब जल की जरुर होगी। अगर आपके पास सोप बेस नहीं है तो आप किसी नॉर्मल माइल्ड सोप को बेस कीतरह इस्तेमाल कर सकती है।

सबसे पहले लाल मसूर की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे एक बाउल में निकाल लें। फिर चावल का आटा, कॉफी पाउडर, नारियल तेल और ऊपर बताई गई सभी सामग्री को मिलाकर एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब सोप बेस या कोई भी माइल्ड साबुन को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर पिघला लें। मेल्ट करने के लिए आप डबल बॉयलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते है। अब इसमें मसूर की दाल वाला पेस्ट मिक्स कर लें। सभी चीजों को मोल्ड या आईस ट्रे में जमने के लिए फ्रिज में रख दें। पांच से छह घंटे के बाद साबुन बनकर तैयार हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...