1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sunday Special Breakfast: न दाल भिगोने का झंझट न कई घंटो का इंतजार, ऐसे मिनटों में बनाएं सूजी के टेस्टी और कुरकुरे बड़े

Sunday Special Breakfast: न दाल भिगोने का झंझट न कई घंटो का इंतजार, ऐसे मिनटों में बनाएं सूजी के टेस्टी और कुरकुरे बड़े

अब तक आपने उरद की दाल के बड़े खाएं और सुने होंगे आज हम आपके लिए लाएं है सूजी यानि रवा के बड़े बनाने की रेसिपी। इसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में ट्राई कर सकते है। सूजी के बड़े बनाने में न तो अधिक टाइम लगता है और न ही मेहनत फटाफट बनकर तैयार हो जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अब तक आपने उरद की दाल के बड़े खाएं और सुने होंगे आज हम आपके लिए लाएं है सूजी यानि रवा के बड़े बनाने की रेसिपी। इसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में ट्राई कर सकते है। सूजी के बड़े बनाने में न तो अधिक टाइम लगता है और न ही मेहनत फटाफट बनकर तैयार हो जाती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उरद की डाल के बड़े बनाने में कई घंटे भिगोना पड़ता है और फिर उसे पीसने में वक्त लगता है। अगर घर में मेहमान आ रहे हैं तो यह सबसे बेहतरीन और टेस्टी डिश होगी जिसे आप उन्हे सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते हैं सूजी के बड़े बनाने का तरीका।

सूजी के बड़े बनाने के लिए ये है जरुरी सामान

दो गिलास पानी
एक गिलास सूजी
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च कुटी हुई
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
बारीक कटी हरी धनिया
एक चम्मच कुटा जीरा
एक चम्मच कुटा धनिया

सूजी के बड़े बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सूजी  के बड़े बनाने के लिए सबसे पहले किसी पैन में दो गिलास पानी डालकर गर्म करें। जब पानी गर्म होने लगे तो इसमे नमक डालें। साथ में कुटी लाल मिर्च, कुटा जीरा, कुटा धनिया डालें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल दें। अच्छी तरह से चलाएं और बारीक कटी हरी धनिया को पानी में डाल दें।

अब इसमे सूजी डालें और चलाएं। सूजी को पानी में डालते ही ये पानी सोखने लगेगी। अब इसे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि पानी सूख कर सूजी कड़ी ना हो जाए।- जब पानी सूख जाए और सूजी कड़ी होने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दें और सूजी प्लेट में निकाल लें।

हल्का ठंडा हो जाने के बाद इस हाथ की मदद से गूंथ लें। अगर सूजी चिपक रही हो तो थोड़ा सा हाथों में तेल लगा लें। अब सारी सूजी को बड़े का आकार देकर बना लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और तलकर निकाल लें। तैयार रसम को सूजी के बड़े के ऊपर डालें और गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...