1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make Tasty Tangy Tomato Rice:बासी बचे चावल से बनाएं टेस्टी टेंगी टोमैटो राइस

Make Tasty Tangy Tomato Rice:बासी बचे चावल से बनाएं टेस्टी टेंगी टोमैटो राइस

आज हम आपको टैंगी टोमैटो राइस बनाने का तरीका लेकर बताने जा रहे है। इसे बनाने के लिए आपको किचन में घंटो नहीं बिताना पड़ेगा। अगर रात या फिर दिन का चावल बच गया है तो आप इससे भी यह बना सकती है। इससे खाना वेस्ट भी नहीं होगा।तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रोज रोज वहीं चीजें खा खाकर बोर हो गई हैं और बच्चे और बड़े भी कुछ अलग और अच्छा खाने की जिद कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए है। जो बेहद कम समय और कम मेहनत में झटपट बनकर तैयार हो जाती है। खाने में टेस्टी भी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आज हम आपको टैंगी टोमैटो राइस बनाने का तरीका लेकर बताने जा रहे है। इसे बनाने के लिए आपको किचन में घंटो नहीं बिताना पड़ेगा। अगर रात या फिर दिन का चावल बच गया है तो आप इससे भी यह बना सकती है। इससे खाना वेस्ट भी नहीं होगा। आप चाहे तो ताजा पके चावल से भी इसे बना सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

टेंगी टोमैटो राइस बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 कप पके हुए चावल
2 टमाटर बारीक कटे हुए
1 बारीक कटी प्याज
1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच चना दाल
1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 इंच टुकड़ा दालचीनी
3-4 लौंग
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
1 बड़ा चम्मच कढ़ी पत्ता
2 बड़े चम्मच कटे हुए पुदीना के पत्ते
2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
1-2 बड़े चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

टोमैटो राइस बनाने का तरीका-

टोमैटो राइस बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना पत्ते, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती, काजू के टुकड़े एक बर्तन में अलग रख लें। अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल डालकर भून लें।

तोड़ी देर बाद कड़ाही में मेथी दाना और कढ़ी पता डालकर भूनें। अब इस स्टेज में कड़ाही में काजू के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें। थोड़ी देर बाद बारीक कटी प्याज को भी कड़ाही में डालकर मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक तल लें।

अब कड़ाही में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाते हुए भून लें। इसके बाद टमाटर के बारीक टुकड़े कड़ाही में डालकर नरम होने तक पकाएं। जब टमाटर पककर सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, पुदीना पत्तियां और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं।

जब कड़ाही में डाली गई सारी सामग्रियां अच्छी तरह पक जाएं तो उसमें पके हुए चावल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। अब कड़ाही को ढककर चावल को 5 मिनट तक पकाएं। इस दौरान चावल को बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। चावल पकने पर गैस बंद कर दें। आपके टेस्टी टमाटर राइस बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...