1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- मोदी सरकार ने बैंकों को बनाया ‘कलेक्शन एजेंट’,’बेतहाशा महंगाई + बेलगाम लूट = भाजपा का जबरन वसूली मंत्र’

मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- मोदी सरकार ने बैंकों को बनाया ‘कलेक्शन एजेंट’,’बेतहाशा महंगाई + बेलगाम लूट = भाजपा का जबरन वसूली मंत्र’

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' (Collection Agents) बना दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने बैंकों को ‘कलेक्शन एजेंट’ (Collection Agents) बना दिया है। खड़गे ने इस बात का जिक्र किया कि सरकार ने विभिन्न शुल्कों को लागू किया है, जो आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

खड़गे ने बैंकों द्वारा ग्राहकों से ली जाने वाली शुल्कों का विवरण दिया, जिनमें खातों के न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) से संबंधित शुल्क, एटीएम (ATM) से पैसे निकालने पर शुल्क, बैंक स्टेटमेंट से संबंधित शुल्क, ऋण प्रक्रिया शुल्क और अन्य शुल्क शामिल हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

न्यूनतम बैलेंस न रखने पर 43,500 करोड़ रुपए की निकासी

कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने 2018 से 2024 के बीच जनधन और बचत खातों से न्यूनतम शेष राशि बनाए न रखने पर कम से कम 43,500 करोड़ रुपए की राशि निकाली है। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने इन शुल्कों से प्राप्त राशि का विवरण संसद में देना बंद कर दिया है। पहले यह डेटा उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब इसे आरबीआई (RBI) द्वारा रखे जाने का हवाला देकर यह परंपरा बंद कर दी गई है। खड़गे ने इस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “बेतहाशा महंगाई + बेलगाम लूट = भाजपा का जबरन वसूली मंत्र।’

बैंकिंग प्रणाली को आम जनता के खिलाफ एक उपकरण बनाया

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इन कदमों से आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उनका कहना था कि बैंकों पर इन शुल्कों का बोझ डालकर सरकार ने बैंकिंग प्रणाली को आम जनता के खिलाफ एक उपकरण बना दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...