1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप की ओर, उपचुनाव में सभी 6 सीटों पर TMC आगे

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप की ओर, उपचुनाव में सभी 6 सीटों पर TMC आगे

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव (By Election) के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवारों ने अजेय बढ़त बना ली है। ये परिणाम विशेष रूप से आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज (R.G. Kar Medical College) की घटना के संबंध में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अहम हैं।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव (By Election) के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवारों ने अजेय बढ़त बना ली है। ये परिणाम विशेष रूप से आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज (R.G. Kar Medical College) की घटना के संबंध में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अहम हैं। इस घटना के विरोध में राज्य में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।

पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में सिताई (अनुसूचित जाति), मदारीहाट (अनुसूचित जनजाति), नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। इन सीट से चुने गए विधायकों के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के कारण इन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal)  की ये हैं छह सीटें बंगाल की नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तलडांगरा, सीताई (अनुसूचित जाति) और मदारीहाट (अनुसूचित जनजाति) सीट पर उपचुनाव हुआ था। इन छह सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और मतदान प्रतिशत 69.29 रहा था। इनमें से पांच निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भाजपा का गढ़ बना हुआ है। माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस ने 2021 के बाद पहली बार अलग-अलग उपचुनाव लड़ा।

अनुसूचित जाति (एससी) निर्वाचन क्षेत्र सिताई में तृणमूल की संगीता रॉय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार दीपक कुमार रे से 60,493 मतों के अंतर से आगे हैं। रॉय को अब तक 73,452 मत और रे को 12,959 वोट मिले हैं।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीट मदारीहाट में 39,353 वोट के साथ तृणमूल के जयप्रकाश टोप्पो आगे हैं, जबकि भाजपा के राहुल लोहार को 21,375 वोट मिले हैं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीती थी।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

नैहाटी में तृणमूल के सनत डे 40,663 वोट हासिल कर सबसे आगे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 15,461 मत मिले हैं।

हरोआ में तृणमूल के एस के रबीउल इस्लाम ने 48,107 वोट प्राप्त किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के पियारुल इस्लाम 6,441 मतों के साथ पीछे हैं।

मेदिनीपुर में तृणमूल के सुजॉय हाजरा 32,777 मतों के साथ आगे हैं। वह भाजपा के सुभाजीत रॉय (बंटी) से 11,398 वोटों के अंतर से आगे हैं। रॉय को 21,379 वोट मिले हैं।

तालडांगरा में तृणमूल की फल्गुनी सिंघाबाबू 17,280 मतों के साथ आगे हैं। उन्होंने भाजपा की अनन्या रॉय चक्रवर्ती पर 6,324 मतों की बढ़त बना ली है। अनन्या को 10,956 वोट मिले हैं।

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...