1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2024 : नवग्रह मंडल के सेनापति मंगल का बड़ा परिवर्तन , इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

Mangal Gochar 2024 : नवग्रह मंडल के सेनापति मंगल का बड़ा परिवर्तन , इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

ग्रह मंडल के सेनापति मंगल की चाल बदलने वाली है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मार्च दिन मंगलवार को मंगल ग्रह रात 8 बजे 09 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होने वाले हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal gochar 2024 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल की चाल बदलने वाली है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मार्च दिन मंगलवार को मंगल ग्रह रात 8 बजे 09 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होने वाले हैं।  ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि, साहस और कौशल का कारक ग्रह माना गया है। मंगल का एक नाम भौम भी प्रसिद्ध है। नवग्रह मंडल में मंगल को सेनापति माना गया है। पद्मपुराण के अनुसार, मंगल देवता की पूजा से कर्ज से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होगा।

पढ़ें :- Longest Day on Earth : साल का सबसे बड़ा दिन इस तारीख को होता है? जानें खगोलीय कारण

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी करने वालों के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। किसी भी अच्छी कंपनी से बड़े पद पर नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। आय में वृद्धि की संभावना है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का शतभिषा नक्षत्रों में प्रवेश बहुत ही अनुकूल सिद्ध होगा। व्यापार में विस्तार होगा। जो लोग नया व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। बड़े लोगों का साथ मिल सकता है। व्यावसायिक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का गोचर तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। 12 मार्च के बाद तुला राशि वाले लोगों के व्यवसाय में बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार के क्षेत्र में अचानक सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक घर में किसी अजनबी मेहमान का आगमन हो सकता है। 12 मार्च के बाद आपके कार्यो में विस्तार होगा।

पढ़ें :- Guru Nakshatra Parivartan 2026 :  देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...