1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2024 : ग्रहों के सेनापति करने वाले है गोचर , जानें इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Mangal Gochar 2024 : ग्रहों के सेनापति करने वाले है गोचर , जानें इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

ग्रह मंडल के सेनापति मंगल महाराज मीन राशि में गोचर करने वाले है। पंचांग के अनुसार, शुभ ग्रह मंगल 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे ज्योतिष में मंगल को शुभ ग्रह कहा गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2024 :  ग्रह मंडल के सेनापति मंगल महाराज मीन राशि में गोचर करने वाले है। पंचांग के अनुसार, शुभ ग्रह मंगल 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे ज्योतिष में मंगल को शुभ ग्रह कहा गया है। इसके अलावा मंगल देव को उग्रता का कारक भी माना गया है। मंगल के प्रभाव से ही किसी इंसान में पराक्रम और उत्साह रहता है। कुंडली में मंगल का शुभ प्रभाव होने से जातक वह लोकप्रिय नेता, अच्छा वक्ता और अपनी बातों से सामने वालों को परास्त करने वाला होता है।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

कुंडली में जब मंगल, असंतुलित रहता है तो व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं है। मंगल-गोचर के दौरान किन 5 राशियों को सावधान रहना होगा? जानिए।

मेष
मंगल-गोचर के दौरान मेष राशि के लोगों को खास सावधान रहना होगा। दरअसल इस दौरान करियर को लेकर खास सतर्क रहना होगा। तरक्की के राह में कुछ रोड़ आ सकते हैं।  तबादले की भी संभावना है.

सिंह 
मंगल का जब मीन राशि में प्रवेश होगा तो उसका असर आपकी करियर पर पड़ सकता है. काम में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कार्यस्थल पर मिले काम को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। साथ में काम करने वालों के साथ भी मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला 
मंगल का मीन राशि में परिवर्तन तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। मंगल-गोचर के दौरान अधिक मेहनत करने पर भी मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। खुद का काम भी मुश्किल नजर आ सकता है।

पढ़ें :- Ambubachi Mela 2026  :  कामाख्या देवी का अंबुबाची मेला 22 जून से होगा शुरू ,  3 दिन बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि वालों को भी मंगल के गोचर से खास सावधान रहना होगा. करियर को लेकर किए गए तमाम प्रयासों से बावजूद भी सफलता की संभवना बहुत कम रेहगी। इस दौरान जीवन में कुछ मुश्किल और विपरीत परिस्थितयां आ सकती हैं।

मकर 
इस राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है। कुल मिलाकर मंगल का यह राशि परिवर्तन औसत परिणाम देने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। मानसिक परेशानी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...