1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर को मंगलुरू पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर कारोबारियों को बनाता था शिकार

करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर को मंगलुरू पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर कारोबारियों को बनाता था शिकार

कर्नाटक की मंगलुरु  पुलिस (Mangaluru Police)  ने कारोबारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। शातिर खुद को फाईनेंसर बता कर कारोबारियों से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करता था। मंगलुरु निवासी 45 वर्षीय रोहन सालदान्हा (Rohan Saldanha) अपनी दिखावे की लाइफस्टाइल के जरिए करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था।

By santosh singh 
Updated Date

मंगलुरू। कर्नाटक की मंगलुरु  पुलिस (Mangaluru Police)  ने कारोबारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। शातिर खुद को फाईनेंसर बता कर कारोबारियों से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करता था। मंगलुरु निवासी 45 वर्षीय रोहन सालदान्हा (Rohan Saldanha) अपनी दिखावे की लाइफस्टाइल के जरिए करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था। वह खुद को बड़ा फाइनेंसर बताता था और व्यापारियों को भारी-भरकम लोन दिलवाने का भरोसा दिलाता था।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

कारोबारियों को भरोसा होते ही वह उनको अपने फर्जी वकील से मिलवाता था और यह वकील किसी मशहूर नाम का नकली वकील होता था, जिससे लोगों को लगे की सबकुछ असली है। कागजात की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प ड्यूटी के लिए मोटी रकम वसूलता था। कई बार तो वह कारोबारियों से 10 करोड़ रुपये तक भी वसूल लेता था। जैसे ही पैसे मिलते थे, रोहन अचानक गायब हो जाता था।

पुलिस ने जब उसके मंगलुरु स्थित बंगले पर पहुंची तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। महंगे इंटीरियर के साथ-साथ पुलिस को घर में छिपे हुए रास्ते और गुप्त जगहें भी मिली। कुछ अलमारियां और वार्डरोब ऐसे डिजाइन की गई थी कि उनके पीछे छिपने की जगह बनी हुई थी।

पुलिस का मानना है कि इन जगहों पर छिपकर वह अचानक आए लोगों से बच जाता था और कानून से समय पर बच निकलता था। अब तक की जांच में सामने आया है कि कुछ ही महीनों में उसने करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। लेकिन सालों से चल रही इस धोखाधड़ी का कुल आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। रोहन सालदान्हा के खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए हैं। दो केस मंगलुरु में और एक चित्रदुर्ग में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि और भी लोग हैं जो अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस अब रोहन के नेटवर्क और संभावित साथियों की जांच कर रही है। साथ ही उन सभी से अपील की है जो ठगी के शिकार हुए हैं कि वे सामने आएं ताकि इस पूरे मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।

रिपोर्ट : सतीश सिंह

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...