1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के इतिहास में 21 मार्च का दिन बेहद है अहम, खत्म हुआ था 21 महीनों का आपातकाल

भारत के इतिहास में 21 मार्च का दिन बेहद है अहम, खत्म हुआ था 21 महीनों का आपातकाल

21 मार्च 1977 को जब आपातकाल खत्म हुआ, तो पूरे देश में जश्न का माहौल था। इसके तुरंत बाद हुए आम चुनावों में जनता ने अपने वोट की ताकत दिखाई। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और देश में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार (जनता पार्टी) सत्ता में आई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 21 मार्च की तारीख तारीख बेहद ही अहम है। आज ही के दिन साल 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश से ‘आपातकाल’ हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। यह वह दिन था जब करीब 21 महीनों से नागरिकों के अधिकारों पर लगी पाबंदियां खत्म हुईं और देश ने एक बार फिर लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ली।

पढ़ें :- Iran-Israel war: ईरान और इजराइल जंग के बीच कच्चा तेल लाने की भारत ने की पूरी तैयारी

आपातकाल की शुरुआत 25 जून 1975 की आधी रात को हुई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने संविधान की धारा 352 के तहत इसकी घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद और कठिन समय माना जाता है। इस दौरान प्रेस की आजादी छीन ली गई थी, विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और आम जनता के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इस दौर की कठोरता को देखते हुए इसे भारतीय इतिहास की सबसे ‘काली अवधि’ करार दिया था।

21 मार्च 1977 को जब आपातकाल खत्म हुआ, तो पूरे देश में जश्न का माहौल था। इसके तुरंत बाद हुए आम चुनावों में जनता ने अपने वोट की ताकत दिखाई। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और देश में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार (जनता पार्टी) सत्ता में आई।

आज भी 21 मार्च का दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की जड़ें भारत में कितनी गहरी हैं। यह दिन केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि भारतीय जनता के अटूट साहस और संविधान के प्रति उनके विश्वास की जीत का प्रतीक है। इतिहासकार मानते हैं कि उस दौर की कड़वी यादों ने आने वाली पीढ़ियों को नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति और अधिक जागरूक बनाया है।

रिपोर्ट – सुशील कुमार साह

पढ़ें :- राहुल गांधी से मिला अंडमान का आदिवासी प्रतिनिधिमंडल, ग्रेट निकोबार परियोजना पर जताई चिंता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...