1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki Baleno : मारुति सुज़ुकी बलेनो लॉन्च ,  जानें कीमत , सेफ्टी और फीचर्स

Maruti Suzuki Baleno : मारुति सुज़ुकी बलेनो लॉन्च ,  जानें कीमत , सेफ्टी और फीचर्स

मारुति सुज़ुकी ने भारतीय बाजार में बलेनो फेसलिफ्ट को 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। अपने 2026 अवतार में, Baleno को डिजाइन में थोड़े-बहुत बदलावों के साथ फीचर्स, सेफ्टी और पावरट्रेन के मामले में बड़े अपडेट्स मिले हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki Baleno :  मारुति सुज़ुकी ने भारतीय बाजार में बलेनो फेसलिफ्ट को 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। अपने 2026 अवतार में, Baleno को डिजाइन में थोड़े-बहुत बदलावों के साथ फीचर्स, सेफ्टी और पावरट्रेन के मामले में बड़े अपडेट्स मिले हैं।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

डिजाइन
वहीं नई मारुति सुज़ुकी बलेनो के डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट का ओवरऑल सिल्हूट पुराने मॉडल जैसा ही है। हालांकि, अब इसमें DRLs के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स के लिए थोड़ा बदला हुआ डिजाइन दिया गया है।

रियर लुक
इसके साथ ही फ्रंट में ग्रिल का नया डिजाइन और बंपर के लिए एक नया लुक देखने को मिलता है। इस Premium hatchback का रियर लुक भी पुराने मॉडल जैसा ही है। लेकिन अब इसमें एक Shark fin antenna जोड़ दिया गया है।

अलॉय व्हील्स
वहीं, साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय नए अलॉय व्हील्स के सेट के. ब्रांड इस हैचबैक के साथ एक नया Enigmatic Teal कलर ऑप्शन भी पेश कर रहा है।

फीचर्स
नई Baleno कई नए फीचर्स से लैस है, जिसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं। ये इस सेगमेंट में पहली बार दी गई हैं।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
इसके अलावा, ब्रांड इसमें वायरलेस चार्जर, Clarion साउंड सिस्टम, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और कई अन्य फीचर्स दे रहा है।

फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग
ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, हाई बीम असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...