1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और प्रभावशाली बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और प्रभावशाली बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की। हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं, और आपके साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है’।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे

ट्रंप से मिलकर पीएम मोदी ने कहा, आप जानते हैं कि Maritime Trade की दुनिया में भारत के लाखों नाविक अपनी सेवाएं दे रहे है। मैं समझता हूं कि उनकी सुरक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। साथ ही कहा, हम आशा करते हैं मिडिल ईस्ट में शांति बनेगी। हम और आप सभी सहमत हैं कि होर्मुज का खुला होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।

इससे पहले मंगलवार को, फ्रांस के एवियन में G7 Summit के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया था। ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया, लेकिन पहले जैसी गर्मजोशी देखने को नहीं मिली थी। दूसरे कार्यकाल में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। पहले टैरिफ लगाया और फिर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को चुभने वाले बयान दिए। इससे दोनों के बीच संबंधों में खटास आई है।

 

 

पढ़ें :- Bihar Floods : राहुल गांधी बोले- बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...