1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. MI vs GG Head to Head: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की होगी भिड़ंत; जानिए अब तक किसका पलड़ा भारी

MI vs GG Head to Head: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की होगी भिड़ंत; जानिए अब तक किसका पलड़ा भारी

MI vs GG WPL Head to Head: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पांचवें मैच में आज (18 फरवरी) को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें गुजरात की टीम इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने चाहेगी, जबकि मुंबई की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। इससे पहले डब्ल्यूपीएल में दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के मैचों के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IPL 2026 1st Phase : कब, कहां और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत, देखें- आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीम डब्ल्यूपीएल में आज पांचवीं बार आमने सामने होंगी। लीग के पहले दो सीजन में दोनों टीमों का चार बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने चारों मैच में जीत दर्ज कर गुजरात के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बनाए रखा है। इन सभी मैचों में मुंबई ने स्कोर को डिफेंड करते जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच खेले गए अंतिम मैच में मुंबई ने महज एक रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में मंगलवार (18 फरवरी) को खेले जाने वाले मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैचों के नतीजे

डब्ल्यूपीएल 2024, मैच 16: मुंबई इंडियंस (191/3) ने गुजरात जायंट्स (190/7) को एक रन से हराया (अरुण जेटली स्टेडियम)

पढ़ें :- गर्लफ्रेंड के साथ जश्न में डूबे हार्दिक पांड्या ने किया तिरंगे का अपमान? पुणे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

डब्ल्यूपीएल 2024, मैच 3: मुंबई इंडियंस (129/5) ने गुजरात जायंट्स (126/9) को 3 रनों से हराया (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

डब्ल्यूपीएल 2023, मैच 12: मुंबई इंडियंस (162/8) ने गुजरात जायंट्स (107/9) को 55 रनों से हराया (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

डब्ल्यूपीएल 2023, मैच 1: मुंबई इंडियंस (207/5) ने गुजरात जायंट्स (64/9) को 143 रनों से हराया (डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...