1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mishri Ke Upay : आसानी से सफलता प्राप्त करने के लिए करें मिश्री के उपाय, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है

Mishri Ke Upay : आसानी से सफलता प्राप्त करने के लिए करें मिश्री के उपाय, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है

जीवन की यात्रा में सफलताएं और समस्यायें कदम कदम पर व्यक्ति खुशी और गम देती है। मनचाहे लक्ष्यों को पाने क लिए जब अथक परिश्रम के बाद भी सफलताएं नहीं मिलती तो ज्योतिष शास्त्र में कई सरल उपाय बताएं गए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mishri Ke Upay : जीवन की यात्रा में सफलताएं और समस्यायें कदम कदम पर व्यक्ति खुशी और गम देती है। मनचाहे लक्ष्यों को पाने क लिए जब अथक परिश्रम के बाद भी सफलताएं नहीं मिलती तो ज्योतिष शास्त्र में कई सरल उपाय बताएं गए है। इन आसान उपाय को अपनाकर व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगता है। मुहं में मिठास घोलने वाली मिश्री के उपाय अचूक है। आइये जानते है सफलता के इसका उपयोग कैसे करना है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मिश्री के उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को मिश्री सबसे प्रिय है। मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद बांट दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच खुशियां बढ़ती हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हो जाता है दूर शनि दोष
अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिश्री की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है इसलिए इस दिन चींटियों को मिश्री खिलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि दोष दूर हो जाता है।

तुलसी दल में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं
अगर आप अपना मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो मंदिर में भगवान कृष्ण और श्री राधा जी की पूजा करें और फूलों की माला चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी दल में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

नौकरी संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है
कामकाज में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने और मनचाही नौकरी पाने के लिए बुधवार के दिन अपनी श्रद्धानुसार मिश्री का दान करें और कपूर जलाकर उस पर थोड़ी मिश्री डाल दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ फल मिलते हैं और नौकरी संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...